मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से किया हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से किया हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह

Saturday, February 22, 2025 | February 22, 2025 Last Updated 2025-02-22T12:50:05Z
    Share
मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से किया हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली मुस्लिम लड़की दानिया उम्र 20 वर्ष निवासी थाना प्रेम नगर ने अपनी मर्जी से हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। उसने एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि वह 20 वर्ष की बालिंग है

 और उसने अपनी मर्जी से हिंदू युवक के साथ शादी की है। उसने गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पिता सुहैल नियाज रजा ने जो अपहरण की रिपोर्ट प्रेम नगर थाने में दर्ज कराई है मैं उसको वापस ले लें और मुझे किसी भी प्रकार से परेशान ना किया जाए। 

वह 5 फरवरी की रात को 8:00 बजे अपनी मर्जी से घर से गई थी अगर उसकी जान माल को कोई भी नुकसान हुआ तो उसके माता-पिता जिम्मेदार होंगे। धनिया ने जो किया उसके लिए उसने अपनी मां को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में दानिया ने कहा कि अपनी मां की वजह से ही उसने यह कदम उठाया है। अब वह अपनी जिंदगी में बहुत ही ज्यादा खुश है। उसने अपना धर्म बदल लिया है।

ट्रोल करने वालों को दानिया ने दिया एक करारा जवाब।।

सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर दानिया ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर उसे टोल कर रहे हैं वह अपनी हरकतें बंद कर दें लोगों को पहले अपने घर में झांकना चाहिए उसके घर में उसकी बेटियां सुरक्षित है कि नहीं , उनके परिवार की परवरिश में किसी प्रकार की कोई कमी तो नहीं है। 

गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण में किया तब्दील।।

दानिया के पिता ने प्रेम नगर थाने में जो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, प्रेम नगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पूरे मामले में दर्ज कराएगी रिपोर्ट को अब अपहरण की धारा में तब्दील किया गया है। पुलिस लड़की और उसके प्रेमी की तलास कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close