नेहरू युवा केंद्र बदायूं ने माय भारत एवं नेहरू युवा विकास समिति पसेई के तत्वावधान में ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेहरू युवा केंद्र बदायूं ने माय भारत एवं नेहरू युवा विकास समिति पसेई के तत्वावधान में ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कार्यक्रम का आयोजन

Thursday, February 27, 2025 | February 27, 2025 Last Updated 2025-02-28T01:51:35Z
    Share
बदायूं,: नेहरू युवा केंद्र बदायूं ने माय भारत एवं नेहरू युवा विकास समिति पसेई के तत्वावधान में ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कार्यक्रम का आयोजन चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स फील्ड में किया इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिनमें कबड्डी वॉलीबॉल एथलेटिक्स कुश्ती बैडमिंटन और साइक्लिंग शामिल थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसरन मिश्रा थे जिन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से युवाओं को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक संजीव कुमार श्रीवास्तव सुधीर यादव सिंपल यादव बृजेश कुमार रविन्द्र पाल सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम में कबड्डी वॉलीबॉल एथलेटिक्स कुश्ती बैडमिंटन और साइक्लिंग जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया कबड्डी में लड़कियों ने अपनी ताकत और रणनीति का प्रदर्शन किया 

जबकि वॉलीबॉल में लड़कों की टीमों ने अपनी कुशलता दिखाई एथलेटिक्स में लड़के और लड़कियों दोनों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया बैडमिंटन में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और साइक्लिंग में लड़कियों ने धीमी गति की 400 मीटर दौड़ में अपनी संतुलन और धैर्य का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक संजीव कुमार श्रीवास्तव सुधीर यादव ने

 विजेताओं को खेल किट टी-शर्ट्स प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी इस अवसर पर रूबी सिंह राहुल यादव मनोज कुमार मुकेश सिंह ब्रजेश सिंह आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close