सिद्धार्थी नामक नव संवत्सर एवं वासंतेय नवरात्रों से प्रारंभ होने वाली तिथियां के प्रकाशन हेतु हुआ बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सिद्धार्थी नामक नव संवत्सर एवं वासंतेय नवरात्रों से प्रारंभ होने वाली तिथियां के प्रकाशन हेतु हुआ बैठक का आयोजन

Friday, February 28, 2025 | February 28, 2025 Last Updated 2025-03-01T02:10:39Z
    Share
सिद्धार्थी नामक नव संवत्सर एवं वासंतेय नवरात्रों से प्रारंभ होने वाली तिथियां के प्रकाशन हेतु हुआ बैठक का आयोजन
रामपुर। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत जनपद शाखा रामपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा आज दिनांक 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को मिष्टनगंज रामपुर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री दुर्गा देवी जी के समक्ष विराजमान होकर के विद्युत का परिषद के द्वारा आगामी वर्ष 2025-026 में चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले"

"सिद्धार्थी""नामक नव संवतसर तथा वासंतेय नवरात्रों से प्रारंभ होने वाले समस्त धार्मिक निर्णयोत्सव तथा संदिग्ध निर्णय को स्पष्ट तिथि सहित उल्लेख करने हेतु निर्णय पत्रों के प्रकाशन के निमित्त बैठक का आयोजन मध्यान्ह 12:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य किया गया है। जिसमें लगभग सात पंचांगों के अनुसार ब्राह्मण विद्वानों ने समस्त व्रत उत्सव हेतु तिथियां का निर्णयात्मक प्रतिपादन किया है

 जो कि सभी समाज में अनेक प्रकार के वृतों के निर्णय को मनाने के प्रति भ्रांतियों तथा शंकाओं का भी समूल निर्मूलन करते हुए समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों को शंकारहित सहयोग भी प्रदान करेगा।। इस शुभ बैठक का आयोजन अर्चक पुरोहित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा जी के नेतृत्व में तथा पंडित रामबाबू शर्मा जिला अध्यक्ष ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत पंजीकृत के तत्वाधान में किया गया है 

इस अवसर पर सभी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अपने-अपने पंचांगों के आधार पर अपने निर्णय प्रस्तुत किए गए तथा अंत में निर्णायक परिस्थिति के द्वारा ही पारस भर में मनाए जाने वाले निर्णय का सटिक निर्णय लिया गया है। इस शुभ अवसर पर जनपदीय सभी सुदूर ग्रामीणों व नगरीय अंचलों से भी विप्र गणों सहित पंडित हरि शंकर शर्मा,

 पंडित ख्यालिराम शर्मा, पंडित जुगेश कौशिक, पंडित राकेश शर्मा, पंडित योगेश कुमार शर्मा, पंडित नमन कौशिक पंडित रामकृष्ण शास्त्री, तथा पंडित अतुल मिश्रा जी इत्यादि ने सह भागिता निभाई है। बैठक की अध्यक्षता पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा जीने की है तथा बैठक का संचालन जिला महामंत्री पंडित सुमन कौशिक ने की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close