शादी की खुशियों में खलल...डीजे फ्लोर पर बहा खून, लाश देख मच गई चीखपुकार; मैरिज होम में पसरा सन्नाटा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी की खुशियों में खलल...डीजे फ्लोर पर बहा खून, लाश देख मच गई चीखपुकार; मैरिज होम में पसरा सन्नाटा

Saturday, February 8, 2025 | February 08, 2025 Last Updated 2025-02-09T05:03:14Z
    Share

शादी की खुशियों में खलल...डीजे फ्लोर पर बहा खून, लाश देख मच गई चीखपुकार; मैरिज होम में पसरा सन्नाटा

शादी समारोह में माैजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। शादी की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं। चीखपुकार मच गई।

कासगंज के अमांपुर रोड के रजत गार्डन में युवक राहुल को गोली लगने की वारदात के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। विवाह समारोह में गोली चलने से हर कोई हक्का-बक्का रह गया। पल भर में ही विवाह की खुशियों में खलल पड़ने से वहां मौजूद हर कोई बेहद आहत था।

एक गोली आसमान की ओर चली तो दूसरी गोली युवक राहुल के सिर में लगी। गोली लगते ही युवक डीजे फ्लोर पर गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। खून बहने लगा। डीजे फ्लोर व उसके आसपास काफी खून पड़ा हुआ था। यह नजारा देखकर लोग सकते में आ गए। 

सबसे पहले तमंचा हाथ में लिए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। अन्य आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही विवाह समारोह को भूलकर लोग युवक की मौत व मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के मामले को देखते रहे। जब पुलिस युवक का शव मौके से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close