बढ़ते तापमान का असर, आम के पेड़ों पर समय से पहले आया बौर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बढ़ते तापमान का असर, आम के पेड़ों पर समय से पहले आया बौर

Tuesday, February 11, 2025 | February 11, 2025 Last Updated 2025-02-11T12:36:22Z
    Share
बढ़ते तापमान का असर, आम के पेड़ों पर समय से पहले आया बौर
उझानी बदांयू 11 फरवरी।
तेज धूप के कारण बढ़ रहे तापमान का असर दिखने लगा है। आम के पेड़ों में समय से पहले बौर आ गया है।

आमतौर पर बौर आने का निर्धारित समय मार्च का अंतिम सप्ताह माना जाता है। इधर, फरवरी में ही तापमान लगातार बढ़ने से करीब 40 दिन पहले बौर आ गया है। क्षेत्र के हजरतगंज, मिहोना, आदि गांवों में आम के पेड़ों में बौर आ गया है। बढ़े तापमान के कारण हुए बदलाव से लोग हैरान हैं।

क्षेत्र के रामभरोसे, संतराम, संतोष , रामचंद्र, अयोध्या प्रसाद, रामकिशोर, रवि कुमार, महावीर सिंह आदि ने बताया कि आम का बौर इस बार एक माह पहले आने से चिंता बढ़ गई है। बैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होने का असर दिख रहा है।

 इसके प्रबंधन पर बागवानों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बागवान जिंक डालकर पेड़ों की सिंचाई करें। आम में लगने वाले खर्रा रोग के बचाव के लिए सल्फेक्स 0.2 प्रतिशत दो

 ग्राम एक लीटर पानी में घोलकर 15-15 दिनों के अंतराल में दो बार छिड़कें। भुनगा कीट से बचाव के लिए मोनोक्रोटोफास एक मिली एक लीटर पानी में घोलकर बनाकर छिड़काव करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close