कछला गंगा से महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को बरेली -मथुरा हाईवे पर शिवभक्तों की उमड़ने लगी भीड़
कछला 22 फरवरी। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही कछला गंगा से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को बरेली मथुरा हाइवे पर शिवभक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
कछला गंगा स्नान करने के साथ कांवड़ उठाने से पहले कांवड पूजन के बाद कांवड़ियों का सिर्फ एक ही मकसद रहता है कि अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करना।
पंडित रिषी देव ने बताया कि बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की काफी संख्या कछला गंगा घाट पर नजर आई। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने कछला गंगा पहुंचकर महाशिवरात्री
,शिवतेरस पर जलाभिषेक को कांवड़ में जल भरकर गंतव्य को रवाना हुए। दो दिन पहले की हुई बारिश ने कांवड़ियों की परेशानी बढ़ाई, लेकिन भगवान भोले की आस्था की डोर थामे शिवभक्त लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।