उझानी में केन्द्रीय राज्यमंत्री के संग कार्य कर्ताओं ने सुनी मन से : पीएम मोदी मन की बात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी में केन्द्रीय राज्यमंत्री के संग कार्य कर्ताओं ने सुनी मन से : पीएम मोदी मन की बात

Sunday, February 23, 2025 | February 23, 2025 Last Updated 2025-02-23T13:08:30Z
    Share
उझानी में केन्द्रीय राज्यमंत्री के संग कार्य कर्ताओं ने सुनी मन से : पीएम मोदी मन की बात

उझानी ::23 फरवरी पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बातचीत को मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इसमें वह राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं। आज केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात को मन से सुना।

पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119 वें एपिसोड में सबसे पहले क्रिकेट की बात की। पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। 

लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वालां हूं। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। 

लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल-1 या फिर एक ही रॉकेट से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा- हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।

अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। पीएम मोदी ने कहा इस बार महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनको देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। वे आठ मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।

इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी, और तब से यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

 जिस के जरिए हम सभी में भी देश के लिए कुछ करने की ललक बढ़ती है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया, युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत,गिरीश पाल सिसोदिया, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह,देवेश गुलाठी, संदीप सक्सेना, ओमप्रकाश सिंह, सुशील माहेश्वरी,प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close