रामपुर। जनपद के नगर मिलक में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन श्री बाला जी दरबार समिति के सदस्यों ने चालीसा व्रत रखे थे जिनका उद्यापन आज दिनांक 09/02/2025 को श्री दुर्गा प्रसाद जी के निवास स्थान मोहल्ला नसीरा बाद में हुआ।
सर्वप्रथम महन्त श्री अजय कुमार रस्तोगी जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके सुन्दर काण्ड का शुरांभ किया तत्पश्चात चालीसा व्रत रखने बालो का हवन के द्वारा उद्यापन हुआ उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद प्रेम पूर्वक ग्रहण किया।
उसके बाद रात्रि में बाबा का सुन्दर दरबार सजा कर प्रेत राज सरकार की स्तुति,भैरो बाबा की स्तुति से दरबार प्रारंभ हुआ और भक्तो ने बाबा के सुन्दर सुन्दर भजन सुनाए। सुबह चार बजे आरती भोग के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दरबार में धूपडा महंत बलवंत सिंह ,
राहुल गंगवार, गौरव गुप्ता,शिवोतार रस्तोगी दीपक यादव , डॉ मितेन्दर गंगवार ,धर्मेंद्र पटेल,माहेश्वरी देवी, गायत्री देवी ,प्रियांशी गंगवार,चंचल रस्तोगी,नितिन,सतीश ,शिवा रस्तोगी, सोनू राठौर ,लवली निगम, लवी गंगवार , प्रेम पाल, सोहन लाल,मीनू, ब्रिज नंदन, धाराजीत मौर्य ,
जय पाल गंगवार सतीश रस्तोगी प्रवेश रस्तोगी सुमित राठौर शिवांश गंवार बलवीर यादव रीना यादव ताराबती सरोज गंगवार राधा गंगवार लक्ष्मी देवी प्रियंका गंगवार संजीव रस्तोगी संजीव माली लक्ष्यवीर गंगवार आदि भक्तगण उपस्थित रहे।