बिसौली में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर में लगी आग, छह मंजिला रैक जली, सात दिन पहले हुआ था उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर में लगी आग, छह मंजिला रैक जली, सात दिन पहले हुआ था उद्घाटन

Friday, February 21, 2025 | February 21, 2025 Last Updated 2025-02-21T10:50:31Z
    Share
संवाददाता सुमित कुमार 

बिसौली में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर में लगी आग, छह मंजिला रैक जली, सात दिन पहले हुआ था उद्घाटन

कर्मचारियों ने कोल्ड स्टोर मालिक को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली, सहसवान समेत अन्य स्थानों से चार दमकल गाड़ी लेकर कर्मी मौके पहुंचे

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर स्थित नवनिर्मित कोल्ड स्टोर में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने कोल्डस्टोर के अंदर छह मंजिला रैक के थर्माकोल को चपेट में ले लिया।इस वजह से पूरा कोल्ड स्टोर धू-धूकर जल उठा। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। गनीमत रही कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में कोल्ड स्टोर का निर्माण कराया था। 10 फरवरी को ही भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमस्वरूप पाठक और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हवन पूजन कर कोल्ड स्टोर का उद्घाटन किया था। 

कोल्ड स्टोर का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन अभी उसमें अमोनिया गैस नहीं भरी गई थी। कुछ दिन बाद ही कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिफिल होने के बाद आलू का भंडारण शुरू होने वाला था। रविवार रात करीब 9:30 बजे अचानक कोल्ड स्टोर के चेंबर में आग लग गई।


देखते ही देखते आग कोल्ड स्टोर के छह मंजिला रैक में फैल गई। जिससे चेंबर की लकड़ी और थर्माकोल जलने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कोल्ड स्टोर मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंद पाठक समेत उनके परिजन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली, सहसवान समेत अन्य स्थानों से चार दमकल गाड़ी लेकर कर्मी मौके पहुंचे। जिन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

इसी बीच दमकल विभाग की एक गाड़ी खराब हो गई। अन्य गाड़ी पानी की बौछार डालकर आग बुझाती रहीं। आग इतनी भीषण थी की दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब दो घंटे तक कर्मी आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके। आग कोल्ड स्टोर के अंदर पूरी तरह फैल चुकी थी। जिसके कारण दमकल कर्मी अंदर नहीं पहुंच सके। देर रात तक दमकल गर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close