बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का सफल आयोजन
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का सफल आयोजन जन कल्याण योग आश्रम हंस नगर बहजोई देहात जनपद सम्भल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका रही। स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मदर टेरेसा टोली की स्वयंसेविका प्रीति और नीरा ने सुंदर रंगोली बनाई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्रमदान के तहत स्वयंसेवियों ने आश्रम के बाहर मुख्य रास्ते की साफ सफाई करके ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए संदेश दिया।
द्वितीय सत्र में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया |
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री कमल कुमार कमल जी तथा नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद के डिप्टी डायरेक्टर अंकित कुमार एवं स्टेनो रंजीत कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
मदर टेरेसा टोली की स्वयंसेविकाएं अंजली शर्मा ने सरस्वती वंदना की तथा मीरा बाई टोली की स्वयंसेविकाएं प्रिया राठौर और काजल ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य नेमपाल सिंह यादव ने कहा कि किस प्रकार युवाओं का लोकतंत्र में योगदान है।
उन्होंने स्वयंसेवियों को लोकतंत्र के बारे में बताते हुए कहा कि जिस देश की जनता अपना शासक सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से स्वयं चुनती है, उस प्रणाली को ही लोकतंत्र कहा जाता हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल कुमार कमल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है
और समस्त दुनिया में सर्वाधिक वयस्क आबादी भारत में निवास करती है, इसलिए वर्तमान समय में युवाओं के कंधों पर देश को विकास की राह पर ले जाने की जिम्मेदारी है इसके लिए युवाओं को बढ़ - चढ़कर राजनीति में भाग लेना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद के डिप्टी डायरेक्टर अंकित कुमार ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका यह है
कि उन्हें मतदान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मताधिकार का प्रयोग करते समय प्रत्याशी के बारे में भली भांति जानकारी हो तभी आपका मताधिकार का सही प्रयोग होगा। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया में विभिन्न प्रकार के शासनों के बारे में स्वयंसेवियों को जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित किया और युवाओं की लोकतंत्र में भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि युवा न केवल राष्ट्र की आशा और भविष्य हैं, बल्कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ भी हैं।
उनकी सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जागरूकता का संचार होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने स्वयंसेवियों के समक्ष लोकतंत्र पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए और स्वयंसेवियों इसको लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी अर्चना ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के संजय कुमार, दीप्ति वार्ष्णेय, गीता रानी,रामतीरथ आदि उपस्थित रहे।