आज ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे युवा मंच संगठन खेल जगत फाउंडेशन एवं भारतीय वैश्य महासभा द्वारा बसंत पंचमी उत्सव आयोजित किया गया
बदायूं:-आज दिनांक 05/02/2025 को ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे युवा मंच संगठन खेल जगत फाउंडेशन एवं भारतीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित सात दिवसीय बसंत पंचमी उत्सव 2025 के पांचवें दिन के शतरंज प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम मौजमपुर प्रधान देवध्वनि गुप्ता, एडo व्यापार, मंडल जिला अध्यक्ष शिवस्वरुप गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि पाल समाज के जिला महासचिव राकेश पाल, एडo सर्वेश चंद्र गुप्ता रहे अतिथियों ने माँ शारदे के समक्ष ज्योति प्रज्वलित की गई और खिलाड़ियों व निर्णायक मंडल से हाथ मिलाकर शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंम कराया। सभी अतिथियों व कोंचों एम्पायरों को माला पहना कर बैच लगा सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर आयोजक ध्रुव देव गुप्ता व अजय दिवाकर कुशाग्र मौर्य ने सम्मानित किया गया ।
सब जूनियर 12 वर्षीय के अर्थव सर्राफ विजेता हुये
जूनियर वर्ग में 14 वर्षीय आनादि मल्होत्रा बाजी मार कर बिजेता बने
सीनियर वर्ग मे 27 वर्षीय शिवम सक्सेना विजयी हुये
एम्पायरिंग निर्णायक मंडल मे कंचन सक्सेना एवं कुशाग्र मौर्य रहे
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक युवा मंच संगठन के बदायूं ज़िलाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा अजय ने बताया दिनांक 07 फ़रवरी को दौड़, शतरंज एवं पतंग प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट मैडल देकर एवं विनर रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा और दिनांक 06 फ़रवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्रिकेट सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस अवसर पर आदेश यादव, सलमान गाज़ी,लक्ष्य गुप्ता, रूद्र शर्मा, रणवीर यादव, अनुज मिश्रा, कुशाग्र मौर्य आदि उपस्थित दर्ज़नों की संख्या मे उपस्थित रहे।