मोबाइल से बात करते समय छत से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोबाइल से बात करते समय छत से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thursday, February 6, 2025 | February 06, 2025 Last Updated 2025-02-06T14:35:07Z
    Share
मोबाइल से बात करते समय छत से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर। अपनी भांजी के जन्मदिन पर बहन के घर गए युवक की छत पर फोन से बात करते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। मामले की सूचना सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि घटना स्वयं हुई है इसलिए परिजनों ने कोई तैयारी नहीं दी है।

आपको बता दे कि मामला जनपद के थाना टांडा क्षेत्र के सैदनगर चौकी से है जहां क्षेत्र की बहादुरपुर गांव की महिला रूपवती का मायका भूवरा मसवासी का है। 5 फरवरी बुधवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। भांजी के जन्मदिन पर पार्टी में शामिल होने उसका भाई 30 वर्षीय सोनू 


भी अपनी बहन के घर आया। पार्टी के बाद रात में किसी से बात करने छत पर चला गया छत पर कोई रेलिंग या बाउंड्री नहीं बनी होने के कारण अंधेरे में बात करते- करते नीचे खेत में गिर गया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया

 तब उसकी बहन और बहनोई सुंदर सिंह ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर ढूंढने के बाद वह घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत उठाकर नजदीक गांव करनपुर ले गए जहां एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। 

हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना

 मिलने पर उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। सैदनगर चौकी प्रभारी अजय राणा ने बताया कि घटना स्वयं हुई है इसलिए परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close