19 मार्च को मालवीय आवास ग्रह वदायू से डी एम कार्यालय तथा बरिष्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पत्रकारो का प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

19 मार्च को मालवीय आवास ग्रह वदायू से डी एम कार्यालय तथा बरिष्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पत्रकारो का प्रदर्शन

Monday, March 17, 2025 | March 17, 2025 Last Updated 2025-03-17T09:06:44Z
    Share
आईरा बदायू सीतापुर पत्रकार हत्या काण्ड को लेकर दोषियो की गिरफ्तारी को लेकर करेगी विरोध प्रदर्शन 

पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी के हत्यारो को फांसी पीडित को मुआवजा को लेकर जिला मुख्यालय पर पत्रकारो का होगा धरना प्रदर्शन 

19 मार्च को मालवीय आवास ग्रह वदायू से डी एम कार्यालय तथा बरिष्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पत्रकारो का प्रदर्शन 

बदायू - मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतंत्र परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा शासन एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लंबे समय से हमारे संगठन ऑल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) इकाई उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मांग कर रहा है, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया है, 

आईरा इकाई आपसे (माननीय मुख्यमंत्री जी) से निम्न मांग करती है-01. बीते दिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में दैनिक जागरण के पत्रकार श्री राघवेन्द्र वाजपेई जी की बेखौफ बदममाशों के द्वारा दिन-दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी, जिस संबंध में हम मांग करते है कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं, उन्हे फासी दी जाये जिससे ऐसी घटना दुबारा न हो।02. मृतक पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई जी के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दस लाख रूपये (10,00000) का मुआवजा प्रदान करें, 

साथ ही मृतक पत्रकार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें।03. उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठोक कदम उठाए जाएं एवं पत्रकार सुरक्षा कानून बनाई जाये।04. पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज न हो और स्थानीय पत्रकारों को स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलना चाहिए।05. उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को मानदेय की सुविधा लागू की जाये एवं प्रदेश में मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुफ्त उपचार व परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाये। 


आईरा राष्टीय महा सचिव वेदभानु आर्य ने कहा कि भष्टाचार का उजागर करने वाले सीतापुर के दैनिक जागरण ईमानदार पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी की दिन दहाडे निर्मम हत्या हो जाना चौथे स्तम्भ के लिए बहुत वडी क्षति तथा चिता का विषय है योगी सरकार से प्रदेश भर के पत्रकार माग करते है कि दोषियो को तुरन्त फासी देकर पीडित पत्रकार के परिवार को न्याय दिलाये 

प्रदेश महासचिव आईरा अवरार अहमद ने कहा कि अगर चौथा स्तम्भ ही सुरक्षित नही है तो आम जनमानस क्या सुरक्षित रहेगा , सीतापुर पत्रकार हत्या काण्ड ने पूरे मीडिया जगत को हिला दिया , पत्रकारो मे भारी रोष है कि सत्य लिखने पर दिन दहाडे कही भी भष्टाचारी माफिया वदमाश पत्रकारो को मार सकते है , सरकार पत्रकारो की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये । 

जिलाध्यक्ष आईरा ठा वेदपाल सिंह ने बताया कि आल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन आईरा बदायू यूनिट 19 मार्च दिन बुद्धवार को 10 बजे से मालवीय आवास ग्रह वदायू मे जिले भर के आईरा पदाधिकारी पत्रकार तथा अन्य संगठन के पदाधिकारी एकत्र होगे जो सीतापुर पत्रकार हत्यारो को फासी तथा पीडित परिवार को मुआवजा को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगे तथा मालवीय आवास ग्रह से जिलाधिकारी कार्यालय तथा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पैदल मार्च करे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेगे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close