जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में बनी टंकी के समरसेबल पंप हाउस से चोरों ने किया 4 लाख रुपए का माल साफ
रामपुर । जनपद के तहसील सदर के अंतर्गत चमरोआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत दनियापुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में बनी टंकी परिसर में चल रहे एप्रोच रोड के काम के दौरान समरसेबल पंप हाउस से चोरों ने रूम का ताला तोड़कर उसमें से लगभग तीन से चार लाख रुपए का माल साफ कर ले गए।
एसपीएमएल इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के एजीएम पंकज सिंह से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि दिनांक 17 मार्च 2025 दिन सोमवार की रात चोरों ने पंप हाउस से ताला
तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर, कैविल के साथ शायरी वायरिंग काटकर ले गए। उन्होने बताया कि चोरी की सूचना लिखित रूप से थाना पुलिस को दे दी गई है।