थाना किला पुलिस के द्वारा एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना किला पुलिस के द्वारा एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Thursday, March 20, 2025 | March 20, 2025 Last Updated 2025-03-21T00:59:23Z
    Share
थाना किला पुलिस के द्वारा एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त के पास 10 ग्राम स्मैक हुई बरामद।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
थाना किला जिला बरेली पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त बंटी उर्फ फिरोज को 10 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुरुष अधीक्षक जनपद बरेली के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत किला पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के द्वारा 19 3 2025 को मुखबिर की
 सूचना पर अमरूद के बाग के पास अभियुक्त बंटी उर्फ फिरोज पुत्र रईस निवासी किला छावनी थाना किला जनपद बरेली उम्र लगभग 40 वर्ष को 10 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना किला पर उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 147

 /2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। अभियुक्त बंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष आज पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते समय थाना प्रभारी किला पंकज कुमार सिंह, उप निरीक्षक रविराज पावड़िया हेड कांस्टेबल 630 धनीराम वर्मा कांस्टेबल 1180 दिलीप कुमार थाना किला जनपद बरेली मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close