बदायूं:- परिवार में स्वतंत्रता सेना विधानसभा के विधायक और ज़िलाध्यक्ष पर रहें संदीप राठौर के दादा और पर दादा जनपद बदायूं कुँवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज नगला पूर्वी बदायूँ के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक कुँवर रुकुम सिंह राठौर के पौत्र कुँवर जगदीश सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी द्वारा
भव्य एवं समारोह पूर्वक किया गया। इससे पूर्व प्रतिमा के समझ हवन पूजन कुँवर सन्दीप राठौर उर्फ टिंकू भैया संरक्षक युवा मंच संगठन द्वारा सम्पन्न कराया गया। सभी आगन्तुक व्यक्तियों को प्रीतिभोज एवं मिष्ठान प्रशाद के रूप में वितरण किया गया।
इस अवसर पर परिवार के सदस्य सुखदेव सिंह ने बताया की बदायूं में कुंवर संदीप राठौर का परिवार बहुत उच्च श्रेणी का परिवार रहा है हमारे परिवार में स्वतंत्रता सेनानी रहें जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा से विधायक रहें है और आज जगदीश राठौर जी प्रतिमा पारिवारिक प्रतिष्ठा को उजागर करती है की समाज के समाजसेवीयों का अस्तित्व को मिटा
नही सकता वे अमर होते है। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। जिसमें कुँवर, अमित राठौर, रजनीश कुमार प्रधानाचार्य, जोगपाल सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेश सिंह कुमार, मनोज सक्सेना,
कुँवर, शिवराज सिंह, राजवीर सिंह, सुखदेव सिंह राठौर, आशा राठौर, कु. रंजीत राठौर, प्रवेन्द्र राठौर एवं रंजीत राठौर ध्रुव देव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।