फर्जी सचिव बनकर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल फरीदपुर बरेली
थाना पुलिस ने कानपुर देहात जनपद के गांव ताजपुर थाना रसूलाबाद निवासी जय सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जय सिंह के खिलाफ कई थानों में भी ठगी सहित अन्य कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं।
कोर्ट द्वारा एक चेक बाउंस के मामले में कई बार गिरफ्तारी वारंट थाना पुलिस को जारी किए गए थे लेकिन जय सिंह यादव पुलिस के हत्थे नहीं आया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात उसके गांव ताजपुर से गिरफ्तार किया।
बुधवार को पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस ने बताया कि जयसिंह यादव की पत्नी ताजपुर गांव की वर्तमान प्रधान भी है।जय सिंह यादव फर्जी सचिव बनकर भी लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था।
इंस्पेक्टर क्राइम विकास सिंह ने बताया कि एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।