विकास खंड म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय अभियासा में बड़ी धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकास खंड म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय अभियासा में बड़ी धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।

Sunday, March 23, 2025 | March 23, 2025 Last Updated 2025-03-23T12:04:50Z
    Share
म्याऊं । विकास खंड म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय अभियासा में बड़ी धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजेश कुमार सिंह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारा की गई। बैठक में बोलते हुए श्री वीरपाल सिंह ए आर पी ने कहा की बच्चों को बड़े मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। 

ए आर पी भानु शंकर तिवारी ने सभी बच्चों को प्रेरणाप्रद प्रसंग सुनाए। आरपी अमरचंद गौड ने बच्चों को लक्ष्य के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार द्वारा निपुण बच्चों को निपुण सर्टिफिकेट तथा प्रत्येक कक्षा के सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों मोमेटों देकर सम्मानित किया
 तथा सभी प्रतिभावान बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर कटर पेंसिल बॉक्स वैक्स कलर देकर सम्मानित किया गया। अंत में सरिता सचान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सरिता सचान, 

जिज्ञासा सक्सेना, राजेंद्र कुमार शर्मा, सना खानम, राज बेटी, हिमांशु ,मुनेंद्र, महिपाल, दीपक अन्य बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close