होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी बिजली कर्मचारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी बिजली कर्मचारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

Thursday, March 13, 2025 | March 13, 2025 Last Updated 2025-03-13T09:43:29Z
    Share
 होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी बिजली कर्मचारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

होलिका दहन स्थलों पर तैनात करने का हुआ आदेश।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
बिजली अधीक्षण अभियंता ने बिजली सप्लाई बेहतर रखने के लिए सभी बिजली कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं और साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को होलिका दहन स्थलों पर तैनात करने का आदेश भी दिया है। 

बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन और शुक्रवार को रंग भरी होली मनाई जाएगी। आज बृहस्पतिवार को दिन में बरेली शहर में 162 वर्ष पुरानी राम बारात निकाली जाएगी। इसके लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ राम बारात के रूट का जायजा भी लिया। कई जगह पर बिजली के तार नीचे होने पर उन्हें ऊंचा कराया। 

गया। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि होली के पर्व को लेकर बिजली विभाग की तैयारी पूरी कर ली गई है । होलिका दहन वाले स्थान पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 बिजली सप्लाई से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी को लेकर रामपुर गार्डन में बनी हेल्प डेस्क के अलावा मुख्य अभियंता कार्यालय परिषद में बने कल तो रूम में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close