चार्जिंग पर लगी ई रिक्शा बैटरी अचानक फटने से चार लोग घायल, इलाज के चलते नसीम की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चार्जिंग पर लगी ई रिक्शा बैटरी अचानक फटने से चार लोग घायल, इलाज के चलते नसीम की मौत

Sunday, March 2, 2025 | March 02, 2025 Last Updated 2025-03-03T05:48:08Z
    Share
चार्जिंग पर लगी ई रिक्शा बैटरी अचानक फटने से चार लोग घायल, इलाज के चलते नसीम की मौत

दहगवां:-नगर के रहने वाले एक परिवार के चार लोग ई रिक्शा बैटरी के फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें सहसवान नगर के दहगवां की यह घटना दिनांक 23/02/2025 की है। 

जहां ई रिक्शा बैटरी चार्जिंग पर लगी थी। अचानक बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे परिवार में रहने वाले चारों लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। नसीम पुत्र इशरत, गुलाफशा पत्नी नसीम, रोहन पुत्र नसीम, इनायत पुत्री नसीम तेजाब की चपेट आ गए।

 जिससे पूरे परिवार की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन पूर्ण रूप से इलाज न मिलने के कारण आनन फानन में सभी को अलगढ़ भर्ती कराया गया।

 जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए। दिल्ली हॉस्पिटल को रेफर कर दिया। दिनांक 02/03/2025 सुबह 9:30 बजे के लगभग नसीम की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close