रामपुर। आज सोमवार को भारतीय किसान संघ जनपद रामपुर की बैठक ग्राम उदई के नगला में की गई बैठक की अध्यक्षता आशीष चंद ने की संचालन मिंटू तिवारी ने किया बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने सभी किसानों को बताया इस समय गेहूं की फसल है l
गौवंश फसल बर्वाद कर रहे हैं l सभी किसानो ने बताया हमारे गाँव नगला उदई मे बहुत तदात मे गौ वंश हैं और हमारी राते खेतो पर कट रही हैं l लेकिन हम फसल बचाने मे सफल नही हो पा रहे हैं l जिला अध्यक्ष ने तत्काल खंड विकास अधिकारी को सूचना दी
और कहा तत्काल संज्ञान लीजिये l गौ वंश को पकड़वाओ गौ शाला भेजिये यदि ऐसा नही हुआ तो भारतीय किसान संघ विकास खण्ड मे धरना प्रदर्शन करेगा l इसकी सभी जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारी की होगी
और इस अबसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष मिंटू तिवारी प्रचार प्रमुख अनमोल दिवाकर नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा अनमोल शर्मा आकाश कश्यप सैकड़ो किसान उपस्थित रहेl