।।होली एवं रमजान पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने हेतु थाना फतेहगंज पूर्वी में हुआ एक मीटिंग का आयोजन।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली आज दिनांक 1 मार्च 2025 दिन शनिवार को थाना फतेहगंज पुरी में कोतवाल संतोष कुमार सिंह जी के द्वारा होली के पर्व को देखते हुए फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं गण नागरिकों सहित एक मीटिंग का आयोजन किया।
मीटिंग में उपस्थित सभी गनमैन नागरिकों एवं क्षेत्र के प्रधानों के विचारों को चुना गया और सभी से होली एवं रमजान के पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाया जाने की अपील की। कोतवाल संतोष कुमार सिंह जी ने कहा अगर किसी को कोई भी समस्या हो तो वह हमारे मोबाइल नंबर पर सीधे बात करें उसका तुरंत निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कस्बा के गढ़ मान्य नागरिक, उपस्थित रहे।