मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर अभियुक्तों को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर अभियुक्तों को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thursday, March 20, 2025 | March 20, 2025 Last Updated 2025-03-20T13:40:31Z
    Share
।।मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर अभियुक्तों को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

उनके कब्जे से बरामद हुए चार मोबाइल फोन। 

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाई जा रही चेकिंग के दौरान थाना बारादरी बरेली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 19/ 20 मार्च 2025 की रात्रि में मोटरसाइकिल से शहर में घूम कर

 मोबाइल की छिनैती करने वाले दो शातिर अभियुक्त (1) सागर पुत्र शंकर लाल निवासी कालीबाड़ी थाना बारादरी उम्र लगभग 21 वर्ष, (2) अंकित पुत्र स्वर्गीय हरनाम दास निवासी कालीबाड़ी थाना बारादरी जनपद बरेली उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती के चार मोबाइल भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को थाना बारादरी लाकर उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 257 /25 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित लूट गया एक मोबाइल के साथ-साथ अन्य स्थानों से लूटे गए तीन मोबाइल एवं लूट, छिनैती में प्रयुक्त 

एक मोटरसाइकिल (जो की चोरी की है)बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 352 /115 (2 )317( 2 )317(5) बीएन एस की बढ़ोतरी कर दोनों अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,अन्य बरामद तीन मोबाइल की चोरी के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है।

थाना बारादरी पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने बताया हम कोई भी काम धंधा नहीं करते हैं ।केवल शाम के समय सुनसान स्थान पर मोबाइल से बात कर रहे या चल रहे व्यक्तियों पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर भाग जाते हैं ।ऐसा करते समय सबसे पहले वह दोनों उसे स्थान पर जाकर रैकी करते हैं और यह देख लेते हैं कि कोई सीसीटीवी कैमरा तो नहीं लगा हुआ है या पुलिस की मोबाइल वैन वहां पर उपलब्ध तो नहीं है उसके बाद ही वह उक्त कार्य को करते हैं। इससे पहले भी अभियुक्त के द्वारा थाना सुभाष नगर में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था जिसमें वर्ष 2024 में सागर थाना सुभाष नगर से मोबाइल लूट कांड में जेल भी गया था। वर्तमान में इन लोगों का कार्य क्षेत्र थाना कोतवाली प्रेम नगर एवं बारादरी और थाना इज्जत नगर था। बरामद फोन को बेचने के लिए पीलीभीत जाने वाले थे कि मुख्यमंत्री सूचना पर पकड़े गए। 

बरामद किए गए सामान का विवरण 
एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन विवो y100 गोल्डन कलर का ,
एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन पोको c50 लाइट ग्रीन कलर का,
एक मल्टीमीडिया आईफोन 11 लाल कलर का,
एक मल्टीमीडिया मोबाइल फोन ओप्पो f17 प्रो आसमानी कलर का,
एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई। 

अभियुक्तों को गिरफ्तार करते समय प्रभारी निरीक्षक थाना बारादरी धनंजय कुमार पांडे, उप निरीक्षकसौरभ तोमर,, उप निरीक्षक नरेश बाबू, हेड कांस्टेबल 1780 सत्यपाल सिंह ,कांस्टेबल 563 हरेंद्र सिंह थाना बारादरी जनपद बरेली मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close