बहजोई महाविद्यालय बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 8 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़े के सातवें संस्करण का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 8 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़े के सातवें संस्करण का आयोजन किया गया।

Wednesday, April 23, 2025 | April 23, 2025 Last Updated 2025-04-23T15:45:55Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 8 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़े के सातवें संस्करण का आयोजन किया गया।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 8 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़े के सातवें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीओ महेश कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। 

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह विज्ञान की सहायक आचार्य तृप्ति आर्य ने छात्र छात्राओं को बताया कि अगर हमें अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए अपने खाने पीने को सही रखना पड़ेगा ताकि हमारी गट स्वास्थ्य अच्छा रहे। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति का गट स्वास्थ्य अच्छा रहता उसका दिमाग भी अच्छे तरह से काम करता हैं।
 इसी के साथ समाजशास्त्र के सहायक आचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खुद को स्वास्थ्य व स्फूर्तित रखने के लिए खाने पीने पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपीओ महेश कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशु के शुरू के 1000 दिनों तक माता की दिनचर्या तथा खानपान को दुरुस्त रखना रहा | 
यह कार्यक्रम अप्रैल 2025 में पोषण पखवाड़ा का सातवाँ संस्करण 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मनाया गया। मातृ एवं शिशु पोषण, लाभार्थियों के लिए डिजिटल पहुँच और बचपन में मोटापे से निपटने पर केंद्रित थीम के साथ, पोषण पखवाड़ा का 7वाँ संस्करण पोषण संबंधी कल्याण को

 बढ़ाने के लिए परिणाम-आधारित हस्तक्षेपों पर केंद्रित है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात तथा माता को स्वास्थ्य बनाएं रखना है ताकि जन्म के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य रहे। इसके साथ ही गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. 

तृप्ति आर्य ने छात्रों को 'गट स्वास्थ्य' और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य श्री संजय कुमार ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए सही खानपान की आवश्यकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य संजय कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, डॉ गीता, गीता रानी, नेमपाल सिंह यादव, दीप्ति रानी, गौरव वार्ष्णेय, मेघा मल्होत्रा, पूजा शर्मा, तृप्ति आर्य, रामतीरथ, बलवीर सिंह, भगवान सिंह चौहान, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close