मनौना धाम पहुंचीं शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनौना धाम पहुंचीं शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी

Saturday, April 19, 2025 | April 19, 2025 Last Updated 2025-04-19T12:21:49Z
    Share
मनौना धाम पहुंचीं शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी

बाबा श्याम के दर्शन कर पूज्य महंत जी महाराज से लिया आशीर्वाद

आंवला:-श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम विश्व में विख्यात हो चुका है।मनौना धाम पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं। मनौना धाम पर प्रतिदिन नेता,अभिनेता व अधिकारी दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।इसी कड़ी में 
उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती गुलाबो देवी शनिवार को श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पहुंचीं।

मनौना धाम पहुंचने पर बाबा श्री श्याम जी के श्रद्धा पूर्वक दर्शन किये। दर्शन के उपरांत परम पूज्य महंत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और अध्यात्म पर लम्बी चर्चा की।मनौना धाम की व्यवस्था,मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्यों और विस्तार पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की।
आपको बता दें कि मनौना धाम पर बरेली,बदायूं,रामपुर,मुरादाबाद,संभल, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी,हरदोई,सीतापुर,गोण्डा, बहराइच,सोनभद्र, मिर्जापुर,कानपुर सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड,मध्यप्रदेश,दिल्ली आदि प्रदेशों से व विदेशों तक से श्यामप्रेमी मंदिर पहुंच रहे हैं।

शनिवार को अमेरिका,सिंगापुर व अन्य देशों से श्रद्धालु मनौना धाम पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर परम पूज्य महंत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान व्यवस्थापक आर्येन्द्र सिंह चौहान,श्यामेन्द्र सिंह चौहान उर्फ सुमित,

मानवेन्द्र सिंह चौहान,संजीव कुमार सिंह,सचिन सक्सेना, धीरेन्द्र सिंह,संजय राजपूत,शिवेन्द्र सिंह व अजय चौहान आदि सेवादार मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close