सूरज ढा रहा सितम, धूप में चलना हुआ मुश्किल
उझानी बदायूं 22 अप्रैल।
गर्मी अब शबाब पर आने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और हालत ये है कि दोपहर में धूप में चलना तो छोड़िए खड़ा होना मुश्किल हो रहा है।
सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं। रात में भी उमस परेशान कर रही है। लोग धड़ल्ले से कूलर और एसी चला रहे हैं।
सोमवार को गर्मी के तेवर तल्ख रहे। सुबह से ही तापमान ने बढ़त लेना शुरू कर दिया। हाल यह रहा कि सुबह नौ बजे सड़क पर निकलना मुश्किल रहा। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वही लोग सड़क पर दिखे,
जिन्हें जरूरी काम था। दोपहर एक बजे प्रचंड गर्मी पड़ी। धूप में एक मिनट खड़ा होना मुश्किल रहा। लोगों को गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेना पड़ा। वहीं पानी के लिए लोगों को दुकानों का रुख करना पड़ा।