शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने बनाये पेड़-पौधे व वनस्पतियों के क्यू आर कोड

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने बनाये पेड़-पौधे व वनस्पतियों के क्यू आर कोड

Wednesday, April 23, 2025 | April 23, 2025 Last Updated 2025-04-23T13:26:40Z
    Share
शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने बनाये पेड़-पौधे व वनस्पतियों के क्यू आर कोड

बिसौली :: सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी के संरक्षण, जीव व वनस्पतियों के जागरुकता दिवस के रूप में मनाया गया।छात्र-छात्राओं ने अपने आसपास,

विद्यालय परिसर में पेड़-पौधे और वनस्पतियों के क्यू आर कोड बनाएं। हर पेड़-पौधे और वनस्पतियों के अलग क्यू आर कोड बनाये।इस बार पृथ्वी दिवस की यह थीम है। छात्र-छात्राओं ने क्यूआर कोड 

बनाकर संबंधित गतिविधि की जानकारी ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर दर्ज करायी, क्यूआर कोड बनाने के बाद संबंधित पेड़-पौधे और वनस्पतियों के समीप उस क्यूआर कोड को लगाया,ताकि अन्य बच्चों को भी संबंधित पेड़-पौधे 

और वनस्पतियों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए। बच्चों को समूहों में विभाजित कर यह कार्य किया गया। हर समूह के बच्चे पेड़-पौधे और वनस्पतियों की जानकारी एकत्रित की।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close