सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 भी जयंती
रामपुर। आज दिनांक 31 में 2025 दिन शनिवार को मिलक नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक के वंदना सत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान डॉ राजकुमार महेश्वरी, उपाध्यक्ष तुलाराम गंगवार,
प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार, वरिष्ठ सदस्य बाबूराम गंगवार जी, महिला पतंजलि योग की तहसील प्रभारी श्रीमती कमलेश कुर्मी, वक्ता श्रीमती ममता सक्सेना जी शिशु मंदिर प्रभारी विवेक कुमार गुप्ता, विद्या मंदिर प्रभारी नरेंद्र कुमार जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती मां अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्जन कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती ममता सक्सेना जी ने अपने उद्बोधन में कहा की रानी अहिल्याबाई होल्कर हिंदू मंदिरों की महान अग्रणी और निर्माता थी। उन्होंने पूरे भारत में सैकड़ो मंदिर और धर्मशालाएं बनवाई अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में हुआ था। उनके पिता मनकोजी राव शिंदे थे।
अहिल्याबाई न्याय प्रियता धर्म निष्ठा और लोक कल्याणकारी शासन के लिए प्रसिद्ध थी उन्होंने संस्कृति धर्म और कला के संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य किया। काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, त्रंबकेश्वर से अयोध्या तक अनेक प्रमुख तीर्थों का जीर्णोद्धार करने वाली महारानी ने नारी शक्ति के सामर्थ्य और नेतृत्व की मिसाल पेश की।
अहिल्याबाई कुशल शासक महान वीरांगना अहिल्याबाई को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी बात समाप्त की। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी जी ने अहिल्याबाई के कार्यों के विषय में बताते हुए कहा कि इस युग में भारतीय राजनीति का नेतृत्व करने वाली कुशल महिलाओं में से एक थी।
विशेष रूप से कई हिंदू मंदिरों के निर्माण व परोपकार के लिए प्रसिद्ध थी। विद्यालय में 23 मई 2025 से चल रहे समर कैंप में योग की कक्षाओं का आज समापन हुआ।
इस अवसर पर महिला पतंजलि योग की तहसील प्रभारी श्रीमती कमलेश कुर्मी को विद्यालय प्रबंधन समिति ने स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन संगीत आचार्य श्रीमान शुभम सक्सेना जी ने किया।