बदांयू 1 मई।
काफी जद्दोजहद राजनेतिक खींचतान के बाद आखिरकार बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ में ही बनेगा सीएम मॉडल और अभ्युदय विद्यालय। बताते हैं कि यूपी के हर जिले में एक सीएम माॅडल विद्यालय बनाया जाऐगा। काफी पहले पंचायत स्तर पर भूमि चयन करने के निर्देश दिए ताकि सभी गांवों को लाभ मिले।
सड़क के किनारे की भूमि को प्राथमिकता देने की बात कही। बदांयू जिले के इस विद्यालय को उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ का चयन किया गया। इसके उदधाटन की प्रक्रिया के तहत ईंटें भी बरसुआ में आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक रात आई हुई ईंटों को ट्रैक्टर ट्राली से भरकर दातागंज के म्याऊं भेज दिया गया। बताते हैं कि दातागंज के एक नेता द्वारा विद्यालय दातागंज विधानसभा को पास करा लिया गया है।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को सीएम मॉडल एवं सीएम अभ्युदय विद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के लिए भूमि का चयन न्याय पंचायत स्तर की ग्राम पंचायत में किया जाए, जिससे इसका लाभ आसपास के सभी ग्रामों को भी मिले।
साइकिल या पैदल आने वाले विद्यार्थियों को उनके करीब ही पढ़ाई का अवसर मिल सके। विद्यालय के लिए सड़क के किनारे की भूमि को प्राथमिकता दी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानाचार्यों, अध्यापकों व बच्चों के चयन के लिए भी रूपरेखा तय की जाए। बच्चों के मिड डे मिल का भी प्रस्ताव तैयार किया जाए।
सभी विद्यालयों में ओपन जिम, रेस ट्रैक, बालीवाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, हॉकी कोर्ट, इंडोर प्ले एरिया, योगा सेंटर जैसी अवस्थापना सुविधाओं के लिए पर्याप्त जगह होना चाहिये। जिन स्थानों पर भूमि चयन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, वहां कार्यदायी संस्थाएं टेंडर की प्रक्रिया तेजी से पूरा कराकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 के विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम आधारित विज्ञान, गणित, वाणिज्य एवं कला वर्ग की शिक्षा दी जाएगी।
प्रति विद्यालय सिविल कार्यों पर 24.78 करोड़ रुपये व्यय अनुमानित है। 1500 विद्यार्थी क्षमता के साथ पांच से 10 एकड़ भूखंड पर विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह प्रदेश के 24 हजार कम्पोजिट विद्यालय (प्री प्राइमरी से कक्षा-8) में से प्रथम चरण में 75 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा । इससे लगभग 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय। इनमें आधुनिक कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासेज, मिड डे मील शेड, बाल व पोषण वाटिका, वाई-फाई व सीसीटीवी सर्विलांस से लैस होंगे।
इस बाबत पूछने पर बीएसए बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ में ही प्रस्तावित है। ओर वही बनेगा। दातागंज के म्याऊं जाने की कोई जानकारी नहीं है।-