प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिला युवक का शव।
परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के युवक धन सिंह 13 /5/25 को अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ झूसी गांव में मजदूरी करने गया था लेकिन 14 मई तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की उसके साथ वालों से भी पूछा लेकिन वह नहीं मिल सका ।
काफी छानबीन के बाद पता चला कि उसका शव आंवला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में है। धनंजय सिंह के परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे उसके बाद मृतक के पिता जंगल सिंह ने भमोरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया की मजदूरी पर ले जाने वाले लोगों ने उनके बेटे को मार दिया है।
क्योंकि धन सिंह 2 दिन तक जब घर वापस नहीं आया तो उन्होंने उसके साथ वालों से जब अपने बेटे की जानकारी मांगी तो उन लोगों ने टालमटोल किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया किस हमको शंका है कि उनके बेटे की मृत्यु स्वाभाविक नहीं है
उसके साथ वालों ने ही उसको मार दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा और। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।