बिसौली निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

Thursday, May 8, 2025 | May 08, 2025 Last Updated 2025-05-09T03:00:20Z
    Share
बिसौली निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

 संपादक राहुल शर्मा बदायूं 

बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक श्री कुशाग्र सागर ने कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बिसौली विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं—जैसे बाईपास सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति की बाधाएँ,

 एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं—से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन आवश्यक विकास कार्यों हेतु शीघ्र कार्यवाही की जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 

संबंधित विभागों को उचित निर्देश देने का आश्वासन दिया।इस दौरान कुशाग्र सागर ने भाजपा संगठन की वर्तमान गतिविधियों और वर्तमान व आगामी अभियानों से संबंधित बिंदुओं पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

 उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए

 निरंतर जनसंपर्क एवं जनसेवा पर बल देने की बात कही। निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिसौली क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close