सहसवान नगर में बे धड़क दौड़ रहे हैं ई रिक्शा जबकि शासन के निर्देश है कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी ई रिक्शा नहीं चलेगा लेकिन सहसवान में बिना नंबर के ई रिक्शा चलते हुए दिखाई देते हैं
यही नहीं नाबालिक बच्चे भी ई रिक्शा चलते हुए नजर आते हैं जबकि सहसवान में टी आई की ड्यूटी लगा दी गई है, उसके बावजूद भी नगर में खुलेआम शासन को चुनौती देते हुए ई रिक्शा दिखाई दे रहे हैं। जिनके ऊपर अभी तक सहसवान नगर में कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही
खाना पूर्ति कर कुछ दिनों पहले कुछ ही ई रिक्शा चालकों के चालान किए गए उसके बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिसके चलते ई रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।