गंगदासपुर की टीम ने जीता शूटिंग बॉल टूर्नामेंट
अमरोहा- गांव नंगलिया जट में शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मुकाबला गंगदासपुर की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव नंगलिया जट में शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नवेंद्र प्रधान उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में अमरोहा और संभल जिले की करीब 22 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला गंदासपुर और नंगलिया जट के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को गंदासपुर की टीम ने 15-09 से जीत लिया। इस दौरान जिला
पंचायत सदस्य अरवेंद्र कुमार उर्फ अंकित कालरा ने गंगदासपुर की टीम के कप्तान राहुल कुमार को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।