शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन

Tuesday, June 10, 2025 | June 10, 2025 Last Updated 2025-06-10T11:51:09Z
    Share
शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन
शाम को बरात आनी थी लेकिन सुबह ही प्रेमी संग युवती चली गई। युवती को गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष को पूरी बात बताई तो छोटी बेटी के साथ शादी करने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। उधर, पिता ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। रिश्तेदारों को भनक नहीं लगने दी और शादी छोटी बेटी के साथ कर दी गई

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात जून को 18 वर्षीय युवती की बरात आनी थी। घर में रिश्तेदार आ गए थे और तैयारियां बरात स्वागत की चल रही थीं। हलवाई पकवान बना रहे थे। इसी बीच सुबह करीब चार बजे युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह भनक जब परिवार के लोगों को लगी तो बदनामी की वजह से किसी को बताया नहीं और चुपचाप उसकी तलाश करने लगे। 

जब पता लगा कि उसको गांव का ही एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। तब पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

 वहीं लड़के पक्ष को भी पूरी जानकारी देकर बरात न लाने को कहा गया। लेकिन दोनों के घरों में रिश्तेदार आ चुके थे। बदनामी की वजह से दोनों पक्षों ने छोटी बेटी के साथ शादी करने की बात कही तो सहमति बन गई। 
शाम को बरात आई लेकिन दुल्हन छोटी बेटी को बनाया गया। रविवार को उसकी बिदाई करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close