ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत ने मृतक मुनेंद्र के परिजनों से मुलाकात की, पत्नी बच्चों को नगद राशि देकर आर्थिक मदद की।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत ने मृतक मुनेंद्र के परिजनों से मुलाकात की, पत्नी बच्चों को नगद राशि देकर आर्थिक मदद की।

Wednesday, June 18, 2025 | June 18, 2025 Last Updated 2025-06-18T10:16:50Z
    Share
ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत ने मृतक मुनेंद्र के परिजनों से मुलाकात की, पत्नी बच्चों को नगद राशि देकर आर्थिक मदद की।

सहसवान=मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड में मरे मुनेंद्र के घर पहुंचकर सहानुभूति प्रकट करने वालों का सिलसिला जारी है,वहीं बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने गांव विचोला पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

     ब्लॉक सहसवान की क्षेत्र पंचायत प्रमुख कृति सिंह के पति समाजसेवी विक्रांत यादव ने विचोला गांव में मुनेंद्र के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उनकी पत्नी को पचास हजार रुपए की नगद सहायता राशि प्रदान करते हुए परिवार के दुख में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    विक्रांत यादव ने फैक्ट्री अग्निकांड में मुनेंद्र के जलकर मरने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुनेंद्र के पिता और भाइयों से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

    इस मौके पर मुनेंद्र के पिता ,ग्राम प्रधान ओंकार सिंह,वीरपाल सिंह,श्रीपाल सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close