थाना बिल्सी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 246/25 धारा 103(1)/352/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 के वाछित अभि0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना बिल्सी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 246/25 धारा 103(1)/352/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 के वाछित अभि0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Sunday, July 6, 2025 | July 06, 2025 Last Updated 2025-07-06T15:36:10Z
    Share

थाना बिल्सी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 246/25 धारा 103(1)/352/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 के वाछित अभि0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी, जनपद बदायूँ के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत

 दिनाक 04.07.25 को थाना बिल्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 246/25 धारा 103(1)/352/351(2)/3(5) बनाम 1. रेवाराम उर्फ रंजीत पुत्र बनवारी जाटव उम्र 42 वर्ष 2. प्रेम सिंह पुत्र रेवाराम उर्फ रंजीत उम्र 20 वर्ष 3. पवन पुत्र जीवाराम जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शहजादनगर थाना बिल्सी जिला बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

 मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के द्वितीय अभि0 प्रेमसिह पुत्र रेवाराम उर्फ रंजीत ग्राम शहजादनगर खेडा थाना बिल्सी जनपद बदायूँ को पुसगवां चौराहे पर यात्री शेड थाना बिल्सी बदायूं से गिरफ्तार किया गया। विवेचना प्रचलित है अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.07.2025 को समय रात्रि करीब 11.00 बजे पीआरवी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम शहजादनगर खेडा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी

 गयी है उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचकर देखा कि रामपाल शर्मा पुत्र गंगादीन शर्मा नि0 ग्राम शहजादनगर खेडा थाना बिल्सी बदायूं की गडासा से दाहिने कान के ऊपर सिर को काट दिया है व रक्त स्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गय़ी है।

 मृतक के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया व मृतक के पुत्र मुनेद्र की लिखित तहरीर के आधार पर दिनाक 04.07.2025 को मु0अ0सं0 246/25 धारा 103(1)/352/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 बनाम 1. रेवाराम उर्फ रंजीत पुत्र बनवारी जाटव 2. प्रेम सिंह पुत्र

 रेवाराम उर्फ रंजीत 3. पवन पुत्र जीवाराम जाटव निवासीगण ग्राम शहजादनगर थाना बिल्सी जिला बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 06.07.25 को मुखविर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के द्वितीय अभि0 प्रेम सिंह पुत्र रेवाराम उर्फ रंजीत को पुसगवाँ चौराहे पर यात्री शेड थाना बिल्सी बदायूं से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभि0 प्रेमसिह पुत्र रेवाराम उर्फ रंजीत उम्र करीब 19 वर्ष जाति जाटव ग्राम शहजादनगर खेडा थाना बिल्सी जनपद बदायूँ

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 246/25 धारा 103(1)/352/351(2)/3(5) बी0एन0एस0

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री मनोज कुमार सिह निरीक्षक निरीक्षक थाना बिल्सी बदायूं 
2. उ0नि0 श्री संजीव कुमार थाना बिल्सी बदायूं 
3. उ0नि0 श्री मौहित नैन थाना बिल्सी बदायूँ 
4. हे0 का0 819 अजय़ कुमार थाना बिल्सी बदायूं 
5. का0 930 मनोज कुमार थाना बिल्सी बदायूं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close