बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सैदपुर में शिव भक्तों के कैंप का किया शुभारंभ चला भंडारा
सैदपुर: कस्बा में एफएम मार्ग पर नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खां द्वारा शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के द्वारा फीता काट कर किया गया। सोमवार को कस्बा में एफएम मार्ग पर शिव भक्तों के लिए नगर पंचायत चेयरमैन की ओर से कैंप लगाकर
भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरने वाले शिव भक्तों को पानी खाने की व्यवस्था की गई इससे पहले बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के द्वारा इसका
शुभारंभ किया गया इस दौरान बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह साथ रहे व कृपा शंकर वेद प्रकाश रब्बन खा विनोद शर्मा छोटे मेंबर अकरम आकीव व विद्या राम और आजम सोनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।