राष्ट्रीय हिंदू महासभा, भारत बदायूं द्वारा पवित्र श्रावण मास,शुभ शनिवार के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम ब्राह्मपुर ,इमली चौक मन्दिर में आयोजित किया गया
दिनांक 26 जुलाई 2025
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत बदायूं द्वारा पवित्र श्रावण मास शुभ शनिवार के उपलक्ष में कार्यक्रम बह्मापुर इमली चौक मंदिर में आयोजित किया गया
जिसमें सर्वदेवो पंचोपचार पूजन, अर्चन, वंदन एवं स्तोत्र पाठ कीर्तन तथा आरती वाचन के उपरांत बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय हिंदू महासभा,
भारत के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम अवतार मिश्रा ने की। बैठक का संचालन क्रमशः राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार गुप्ता जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुधीश कुमार गुप्ता जी ने किया। बैठक के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।अन्त में बहिनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए शान्ति पाठ के साथ बैठक का विसर्जन किया गया।
बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय हिंदू महासभा, भारत के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि हम आपको एक आम का फल नहीं देना चाहते,हम आम के बीज देना चाहते हैं और आप उन बीजों से पौध तैयार करके पौध रोप कर एक बाग अच्छी सिंचाई आदि कर तैयार करें और उसके फल स्वयं खायें व औरों को खिलायें।
यह बीज यह है कि सर्व प्रथम आप आस्तिक बनें, आस्तिक हैं तो ईश्वर के विधान को भी मानें, ईश्वर का विधान है कर्म करो ,जैसा करोगे वैसा पाओगे । सबसे पहले हम अधिक से अधिक विधाओं का ज्ञान अर्जित करें, जैसी हम दूसरों से अपेक्षा रखते हों वैसे कर्म करें। समस्त विश्व को परिवार मानते हुए सभी के साथ परिवारीजनों जैसा व्यवहार करें।
आपस में सद्भाव और सहयोग व प्रेम पूर्वक रहें। सत्य, अहिंसा, ईमानदारी,जातीय एवं धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखने का प्रयास करें। अन्याय, अत्याचार और शोषण का मुकाबला संगठित होकर अवश्य करें अपने हित के साथ सभी के हितों का प्रयास करें । इस तरह हम परिवार, समाज,देश और विश्व में सुख एवं शांति स्थापित करने में सक्षम होंगे।
बैठक में राष्ट्रीय हिंदू महासभा, भारत के मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीश कुमार गुप्ता जी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डौली शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शिव शंकर गुप्ता जी, सतीश चन्द्र गुप्ता 2, राज़ बहादुर गुप्ता, सन्त कुमार गुप्ता,
रोहिताश्व शर्मा, मंदिर प्रबंधक श्री राजेश कुमार,बन्ने भाई, श्रीश शर्मा व प्रिंसी शर्मा आदि ने भी कहा कि विश्व बन्धुत्व की भावना से ओत-प्रोत आचरण और व्यवहार करके ही विश्व में सुख, समृद्धि और शांति स्थापित की जा सकती है ।
राम अवतार मिश्रा,
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीश कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय हिंदू महासभा, भारत बदायूं।