विद्यार्थी दिवस के स्थापना दिवस पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्यार्थी दिवस के स्थापना दिवस पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन

Wednesday, July 9, 2025 | July 09, 2025 Last Updated 2025-07-10T03:23:51Z
    Share
विद्यार्थी दिवस के स्थापना दिवस पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन

चंद्रप्रकाश प्रथम, धीरज भारती द्वितीय, नैंसी तृतीय और प्रज्ञा वार्ष्णेय को सांत्वना पुरस्कार

बहजोई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 09वें स्थापना दिवस के अवसर पर "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस" के रूप में एक भव्य देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन बुद्धवार रात्रि में किया गया। प्रतियोगिता में चंद्रप्रकाश ने प्रथम, धीरज भारती ने द्वितीय, नैंसी दिलेर ने तृतीय, जबकि प्रज्ञा वार्ष्णेय ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

यह आयोजन एबीवीपी बहजोई इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें भारत विकास परिषद बहजोई 'मंगलम' एवं सिल्वर स्टोन सेवा समिति का सह-संयोजन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन का भाविप के अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, 

एवं बीएमबीएल जैन कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रयाग संगीत समिति की संगीत प्रभाकर श्रीमती अर्चना गुप्ता, नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर के संगीत शिक्षक ब्रजेश कंसल, डॉ. राजेन्द्र आर्य तथा लव कुमार आर्य सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने “संदेशे आते हैं”, “ए मेरे वतन”, “तेरी मिट्टी में मिल जावां”, “यह प्रीत यहां की रीत है”, “ए मेरे वीर जवानों”, “वक्त का परिंदा” जैसे अनेक देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे समस्त पंडाल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

कार्यक्रम अध्यक्ष सम्भव जैन ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में संगीत, कला और राष्ट्रभक्ति का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को भी प्रबल करते हैं।

भाविप के अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में छिपी प्रतिभा को दिशा देने का कार्य विद्यार्थी परिषद बखूबी कर रही है। देशभक्ति गीत केवल भाव नहीं, यह राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्वर होता है, जिसे आज बच्चों ने सुंदरता से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एबीवीपी की ओर से प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ध्रुव गोयल, नगर अध्यक्ष गोविंद वशिष्ठ, नगर मंत्री यशी जैन, कृष्णा गोयल, आर्यन गोयल, हर्षित कुमार, ओम गोयल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद की ओर से जिला समन्वयक सोमप्रकाश वार्ष्णेय, 

प्रांतीय कोषाध्यक्ष राहुल टाइगर एडवोकेट, शाखा सचिव लवेंद्र रस्तौगी, कोषाध्यक्ष विनीत सर्राफ, महिला संयोजिका राशि वार्ष्णेय एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
एवं रजत वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, अंजू आर्य, राजीव सेंगर, राजेश कुमार डब्बू आदि संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम संयोजक एकांश गुप्ता ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन शशांक गुप्ता ने प्रभावशाली शैली में किया।
कार्यक्रम देर रात तक उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close