सम्भल के बहजोई क्षेत्र में स्थित सादातबाड़ी शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस मौके पर एसडीएम चंदौसी, तहसीलदार,
तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भक्तों का स्वागत किया गया। आयोजन में ड्रोन कैमरों से भी फूलों की बारिश कराई गई।