काँवड़ यात्रा पुलिस सहायता केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हे फल इत्यादि वितरित किये

Notification

×

All labels

All Category

All labels

काँवड़ यात्रा पुलिस सहायता केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हे फल इत्यादि वितरित किये

Sunday, July 13, 2025 | July 13, 2025 Last Updated 2025-07-14T04:26:11Z
    Share
 पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा जनपद में अलग अलग स्थानों पर काँवड़ यात्रा पुलिस सहायता केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हे फल इत्यादि वितरित किये गये
        आज दिनाँक 13.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत बाबूजी कल्यान सिंह चौक, थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत अवन्ती बाई चौराहा तथा लालपुल तिराहा पर काँवड़ यात्रा पुलिस सहायता केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। 
            राज मार्ग से होकर गुजरते शिव भक्त कांवड़ियों की सहायतार्थ थाना उझानी, सिविल लाइन्स व कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा पुलिस सहायता केन्द्र / सेवा शिविर का का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कांवड़ यात्री व गणमान्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव भक्तों पर श्रद्धा भाव से पुष्प वर्षा करते हुए फल इत्यादि से सेवा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, पुलिस उपाक्षीक नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक उझानी डा0 देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close