देश के उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य का दिया हवाला; राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

देश के उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य का दिया हवाला; राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र

Monday, July 21, 2025 | July 21, 2025 Last Updated 2025-07-22T05:30:20Z
    Share
देश के उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य का दिया हवाला; राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र
 
22/07/2025
दिल्ली – देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सहयोग और स्नेह के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और सांसदों का आभार व्यक्त किया।

 धनखड़ ने कहा कि भारत की प्रगति का साक्षी बनना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही है।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, 

‘मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार है। मैं भारत की 

 राष्ट्रपति को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुझे लगातार सहयोग और एक शांतिपूर्ण कार्य संबंध प्रदान किया। यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।’
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close