जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना कादरचौक पर थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
-
आज दिनाँक 23.08.2025 को थाना कादरचौक पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया । थाना कादरचौक पर
उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना कादरचौक पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त समस्त थानो पर थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।