भाकियू नेता के पिता के निधन पर शोक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू नेता के पिता के निधन पर शोक

Thursday, August 28, 2025 | August 28, 2025 Last Updated 2025-08-28T14:08:58Z
    Share
भाकियू नेता के पिता के निधन पर शोक
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के वरिष्ठ नेता ज़िला उपाध्यक्ष आरिफ़ रज़ा के पिता के निधन पर संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

भाकियू नेता आरिफ़ रज़ा के पिता मोहम्मद रज़ा खान शहर के अलिफ़ खां सराय के निवासी थे। वे विधुत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद से लखनऊ से सेवानिवृत्त थे।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि वे शहर के संभ्रांत व्यक्तियों में शुमार होते थे। वे सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा का कार्य कर रहे थे। ईश्वर से प्रार्थना है उनके इस नेक कार्य को कुबूल करे।

इस मौके पर भाकियू चढूनी के प्रमुख ज़िला महासचिव आसिम उमर, बदायूँ नगर अध्यक्ष शरीफ़ अब्बासी, नूरुद्दीन,वीसू दास,रजनेश उपाध्याय, कल्लू, भूपेंद्र कुमार,सोनू,डा महेंद्र पाल, साजिद, ओंमकार, सत्येंद्र यादव,राम रहिस यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close