ढोल नगाडो के साथ लगाई गई रामलीला मेले की झंडी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी - मंगलवार को नगर की आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मेले से पहले झंडी नगर के रामलीला मैदान में लगाई गई।मोहल्ला साहूकारा के कृष्ण बलराम बाबा नीम करौली मंदिर से झंडी यात्रा का शुभारंभ हुआ।
मंदिर के महंत पंडित उमेश चंद शर्मा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ कमेटी के सदस्यों का तिलक कर झंडी यात्रा को रवाना किया।ढोल लगाओ के साथ आदर्श रामलीला कमेटी के सदस्य व नगर के गणमान्य लोग रामलीला मैदान में पहुंचे।
जहां झंडी लगाकर हनुमान जी की उपस्थिति दर्ज कराई गई।इससे पहले आदर्श रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा पवन राज मिश्रा को सर्वसम्मति से मेले का अध्यक्ष चुना गया।झंडी यात्रा में मे नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक,
रवि मिश्रा,हरीश गुप्ता,अंकित पाठक डॉ यशपाल सिंह रामू,पंकज अग्रवाल,रामू गुप्ता,प्रमोद राठौर, महेश राठौर,अमित गुप्ता,संजीत मिश्रा, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।