फायरिंग की सूचना पर नखी सिधवां गांव में पहुंची पुलिस पर हुआ हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फायरिंग की सूचना पर नखी सिधवां गांव में पहुंची पुलिस पर हुआ हमला

Monday, August 4, 2025 | August 04, 2025 Last Updated 2025-08-04T09:14:00Z
    Share
फायरिंग की सूचना पर नखी सिधवां गांव में पहुंची पुलिस पर हुआ हमला

दरोगा एवं सिपाही हुए घायल

प्रधान सहित 10 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली

थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम नखी सिंधवा में पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान में आपसी तनातनी के चलते फायरिंग की सूचना पर दौड़ी फतेहगंज पूर्वी पुलिस।

थाना क्षेत्र के ग्राम नखी सिंधवा में शनिवार की देर रात फतेहगंज पूर्वी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव में प्रधान एवं पूर्व प्रधान के बीच आपसी तनाव चल रहा है। इसी बीच फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही फतेहगंज पूर्वी पुलिस दरोगा भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

 पूर्व प्रधान के पक्ष का कहना था कि चोरों की आहट पाकर हवाई फायरिंग की गई थी वहीं वर्तमान प्रधान और से आरोप लगाया गया कि पूर्व प्रधान एवं उसके भतीजे ने उन्हें जान से मारने के लिए फायरिंग की है। 

दरोगा भूपेंद्र सिंह के द्वारा दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की गई, पुलिस के द्वारा समझाने के उपरांत भी दोनों पक्ष पुलिस की बात ना मानते हुए और ज्यादा उत्तेजित हो गए। जिस पर उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार को सूचना दी। 

सूचना पाकर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की कोई भी बात ना मानते हुए पुलिस के साथ ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते प्रधान देवेंद्र यादव एवं पूर्व प्रधान भगवान दास पक्ष के लोगों ने पुलिस के ऊपर लाठी और डंडों से हमला कर दिया 

और इंस्पेक्टर की गाड़ी का शीसा व लाईटे तोड़ दीं। इस हमले में एक दरोगा ब दो कांस्टेबल भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने अपना एक्शन दिखाते हुए आनंद फाइनल में हमलावरों में से तीन लोगों प्रधान देवेंद्र यादव पूर्व प्रधान भगवान दास एवं रोहिताश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद सभी को थाने लाया गया । 

दरोगा भूपेंद्र सिंह के शिकायती पत्र पर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने 10 हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने ,पुलिस पर हमला करने एवं मारपीट , उपद्रव व गाली गलौज करने सहित कई गंभीर धारा में रिपोर्ट लिख ली।

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रधानी चुनाव रंजिश को लेकर पक्ष और विपक्ष में फायरिंग वाजी हुई थी जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी तरफ से रिपोर्ट

 लिखकर 10 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज एवं एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close