परसिया के विकास की तस्वीर गंदे नालों का पानी घुसा मन्दिर व पंचायत भवन में
संवाददाता सतेंद्र यादव दवतरा
दवतरा क्षेत्र के परसिया सरस हाट बाजार के निकट स्थित मंदिर में राजनीति के चलते लोगों ने अपने घरो का पानी मंदिर के तरफ कर देने से गन्दे नालों का पानी मंदिर एवं पंचायत भवन परसिया में घुस रहा है
मंदिर के पुजारी वावा ने बताया कि मोहल्ले वालो ने घरों का गन्दा पानी मंदिर की तरफ नालिया बनवा कर दिया जिस से मंदिर मे गंदा पानी भर जाता है रात भर मंदिर से पानी निकालना पड़ता हैं वही इमरान पंचायत सहायक ने बताया
कि पंचायत भवन परसिया में अंदर पानी भरने से सारा काम रुक गया है जिस से लोगों को काफी परेशानी हुई है लोगो ने अपने घरों का गन्दा पानी मंदिर की तरफ नालिया बनवा कर कर दिया
जिस से धार्मिक स्थानों पर पानी भर जाता है इस ओर शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है प्रधान परसिया को सूचना होने के बाद भी इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है