प्रधान परसिया की लापरवाही की चलते गोवंशको नोच कर खा रहे कुत्ते
दव तोरी क्षेत्र के परसिया बिसौली मैन रोड पर सरस्वती ज्ञान मंदिर परसिया के समीप स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही चलते मृत गौ वंश को दो दिन से कुत्ते नोच कर खा रहे हैं जबकि इधर से दिन में स्थानीय अधिकरियों का आना-जाना भी लगा रहता है लेकिन इस मृत गोवंश की और किसी ने ध्यान नहीं दिया
यहां तक की गौशाला में मृत गोवंश के लिए भी लोग रात के अंधेरे में सड़कों के समीप फेंक जाते हैं जिन्हें कुत्ते नोंच नोच कर खा जाते हैं सूचना के बाद भी स्थानीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जो शिकायत करता है
उसी को धमका कर शिकायत का निस्तारण कर देते हैं पहले भी अतरपुरा रोड पर परसिया के समीप एक मृत गोवंश को 6 दिन लगातार कुत्ते नोच कर खाते रहे जिलाधिकारी बदायूं
से फोन परशिकायत करने के बाद उस गोवंश का अंतिम संस्कार हुआ था क्षेत्र में हो रही गौ वंशों की दुर्दशा से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है ग्राम प्रधान परसिया को सूचित करने के बावजूद भी गौ वंश का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है