करणी सेना के मंडल उपाध्यक्ष पर तमंचे से फायर झोकां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

करणी सेना के मंडल उपाध्यक्ष पर तमंचे से फायर झोकां

Sunday, August 17, 2025 | August 17, 2025 Last Updated 2025-08-17T14:40:51Z
    Share
करणी सेना के मंडल उपाध्यक्ष पर तमंचे से फायर झोकां

मंडल उपाध्यक्ष बाल बाल बचे 

थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस जांच में जुटी 

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

फतेहगंज पूर्वी /मामूली कहां सुनी को लेकर रंजिश मानते हुए करणी सेना के मंडल उपाध्यक्ष एवं साधन सहकारी समिति के उपाध्यक्ष ऋषभ मिश्रा पर सरेआम बाजार में नाजायज तमंचे से फायर कर दिया समय के रहते ऋषभ मिश्रा थोड़ा पीछे हट गए जिससे गोली उनके पैर से छूकर निकल गई वरना बहुत ही बड़ा हादसा हो जाता। फिर भी उनके पैर में छर्रे लग गए जिस कारण वह घायल हो गए। आनंन फानन में मोहल्ले के लोगों ने ऋषभ मिश्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भिजवाया।
उक्त घटना उस समय हुई जब मोहल्ले के लोग जन्माष्टमी मनाने की तैयारी कर रहे थे।फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला बाजार जनूवी निवासी ऋषभ मिश्रा के पड़ोस में रहने वाले विक्की मौर्य से दो-तीन दिन पहले मामूली बात को लेकर फोन पर कहां सुनी हो गई थी तभी से विक्की मौर्य ऋषभ मिश्रा से रंजिश समाज ने लगा था। ऋषभ मिश्रा बाजार से खरीददारी करके अपने घर जा रहे थे इसी दौरान मोहल्ला बाजार जनूवी निवासी विक्की मौर्य ने शनिवार की 

शाम ऋषभ मिश्रा को घर के पास पहुंचने पर उनके ऊपर अपने तमंचे से फायर कर दिया गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई जिससे वह बाल बाल बच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विक्की मौर्य एवं उसके साथी राजकुमार मौर्य

 लाइनमैन जोकि वर्तमान में फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा के पद पर तैनात है को तलाश किया लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भिजवाया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नाजायज तमंचे से फायर किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। करणी सेवा के मंडल उपाध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने आपसी रंजिश के तहत विक्की मौर्य के द्वारा फायर करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के द्वारा उक्त मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close