बरसात में भी नहीं हुआ देश भक्ति का जज्बा कम, बिसौली में निकाली तिरंगा यात्रा रैली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरसात में भी नहीं हुआ देश भक्ति का जज्बा कम, बिसौली में निकाली तिरंगा यात्रा रैली

Monday, August 11, 2025 | August 11, 2025 Last Updated 2025-08-11T11:45:05Z
    Share
बरसात में भी नहीं हुआ देश भक्ति का जज्बा कम, बिसौली में निकाली तिरंगा यात्रा रैली 

बिसौली में निकाली गई तिरंगायात्रा 
बिसौली बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट की अगुवाई में रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जो अटल चौक होते हुए ग्राम सिचौली में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन हुआ 

तिरंगा यात्रा के दौरान बरसात के मौसम में भी मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट बिसौली ग्रामीण की मेहनत रग लाई तीन सौ साइकिल सहित लगभग सात सौ व्यक्तियों ने बिसौली पुलिस प्रशासन एवं थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के साथ तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया चारों तरफ भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे गुंजमान थे

 राहगीरों ने भी देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा में लिया पुनीत शाक्य ने तिरंगा फहरानेके नियम व महत्व पर प्रकाश डाला मीडिया प्रभारी संजीव मिश्रा एडवोकेट ने कहा की तिरंगा यात्रा हमारे देश के वीर सैनिकों का सम्मान है

 तिरंगा यात्रा के समापन पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित

 किया इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह एडवोकेट शैलेश शर्मा दुर्गेश के दीपक मौर्या लेखराज सिंह के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ व अनुज कार्यकर्ता उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close